
उ०स०डेस्क -सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद विवादों में चल रहे कपिल शर्मा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो चैनल ने उन्हें एक महीने का अल्टीमेटम दिया है कि वे किसी तरह अपने शो को बचा सकते हैं तो बचा लें। नहीं तो इसे बंद कर दिया जाएगा। चैनल से जुड़े सूत्रों ने एक लीडिंग डेली को दिए स्टेटमेंट में कहा है कि अगर कपिल इस एक महीने के अंदर चैनल को इम्प्रेस करने में सफल रहते हैं तो शो ऑफएयर नहीं होगा।
सूत्र आगे बताते हैं कि प्रेजेंट सिचुएशन के मुताबिक सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा शो पर लौटने के मूड में नहीं हैं। कपिल के साथ कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती हैं। नए कैरेक्टर्स के तौर पर राजू श्रीवास्तव भी शो में एंटर हुए हैं। लेकिन सुनील, चंदन, अली और सुगंधा की गैरमौजूदगी की वजह से शो की टीआरपी गिरती जा रही है। यही वजह है कि चैनल ने कपिल को एक महीने का अल्टीमेटम दिया। अब देखना यह है कि कपिल शो को बंद होने से बचा पाते हैं या नहीं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !