Breaking News

बिहार :: अमानवीय घटना के विरोध में सड़क जाम

दरभंगा : बीते 25 मार्च को मनोज चौधरी को जिन्दा जलाकर हुए जघन्य हत्या से जुड़े तमाम मामले के खिलाफ रविवार को अखिल भारतीय मिथिला संघ के तत्वावधान में भोगेन्द्र झा चौक पर उग्र प्रदर्शन एवं सड़क जाम किया गया। आंदोलन का नेतृत्व अखिल भारतीय मिथिला संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा एवं प्रवक्ता रौशन कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया।

सड़क जाम के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार झा ने कहा कि मनोज चौधरी की हत्या शहर में व्याप्त भू-माफियाओं और पुलिस के गठजोर को दर्शाता है। इसका दु:खद परिणाम दिन दहाड़े नृसंस हत्या है। उन्होंने परिवार के लिए न्याय और उचित मुआवजा की मांग की एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …