Breaking News

बिहार :: महागठबंधन सरकार में लौटा जंगलराज, मनोज चौधरी की निर्मम हत्या बड़ा उदाहरण – सुमो

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार को दरभंगा पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी​ ने कहा कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में राज्य में जंगल राज की वापसी हो चुकी है. कबिलपुर निवासी मनोज चौधरी की निर्मम हत्या इसका जीता जागता उदाहरण है.

गौरतलब है कि विगत 25 मार्च को पुलिस मुख्यालय से महज़ कुछ कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े बहादुरपुर थानाक्षेत्र के कबिलपुर निवासी किशुन कुमार चौधरी के पुत्र मनोज कुमार चौधरी को कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया था जिससे मनोज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जिसे लेकर दरभंगा की जनता​ सड़क पर उतर आई थी.पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. साथ ही एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष को निलंबित भी कर दिया था.

यह है पूरा मामला

लहेरियासराय थाना अंतर्गत कामर्शियल चौक के पास विवादित जमीन पर कैलाश गुप्ता कुछ मज़दूर के साथ मिलकर एक दरवाज़ा लगाने का काम कर रहे थे.इसी दौरान मनोज चौधरी ने इसका विरोध किया. इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई फिर हाथ पांव भी चले इसी बीच कैलाश गुप्ता की तरफ से कई लोग और आ धमके और मनोज चौधरी के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जल्द ही मनोज के शरीर पर पानी डाल कर आग बुझाया लेकिन तब तक मनोज बुरी तरह झुलस चुका था.

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …