रांची:भारतीय संविधान निर्माता सह भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर राजधानी रांची में कई कार्यक्रमो का आयोजन किया। इसी क्रम में आजसू महानगर अध्यक्ष मुनचुन राय की ओर से मोटर साईकिल जुलुस का आयोजन किया गया। मोटरसाइकिल जुलुस से पूर्व सभी नेता और कार्यकर्ताओ ने डोरंडा स्थित भीम राव् आंबेडकर चौक स्थित बाबा आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद सभी ने बाबा भिमराव के मुख्टा लगा कर शहर के विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमण कर लोगो को उनके उपदेशो को बताने का भी काम किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !