Breaking News

हावीभौआर काण्ड :: गिरफ्तार निर्दोष छात्रों का कैरियर बर्बाद न करे प्रशासन – अशोक

दरभंगा : भाजपा के जिलामंत्री अशोक नायक, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ज्योतिकृष्ण झा लवली एवं बाल्मीकि झा ने गुरुवार को सैदनगर स्थित बाल पर्यवेक्षण जाकर हाविभौआर काण्ड में गिरफ्तार तीन बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना। बच्चों ने अपने शरीर पर गंभीर चोट के दाग दिखाते हुए रोते हुए अपने जीवन बचाने की गुहार लगायी। नौवीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र ज्योतिष कुमार तथा आठवीं में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र द्वय राजदेव पासवान एवं प्रदीप मुखिया ने मिलने वाली टीम को बताया कि विगत 16 अप्रैल को वे कोचिंग पढ़ कर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ कर बड़े बेरहमी से पीटा और गिरफ्तार कर लिया। जिस गाँव में घटना हुई, वे उस गाँव के रहने वाले भी नही है। अब उनके साइकिल एवं कॉपी का भी अता पता नही है। अब जेल में भी उनका खाना पीना एवं दवा ठीक से नहीं हो रहा है। बच्चों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते श्री नायक ने बताया कि एक ही पक्ष के निर्दोष बच्चों तक को नही बख्सा गया। बच्चों के साथ इस तरह की घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। इन पढ़ने लिखने वाले बच्चों का जीवन बर्बाद हो रहा है। अतः वे जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इन बच्चों को शीघ्र रिहा किया जाय ताकि इनका जीवन बर्बाद होने से बच जाये। भाजपा नेता ज्योतिकृष्ण झा ने कहा साथ बच्चों के साथ इस तरह के अमानवीय व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों को भी चिन्हित कर उनपर कड़ी से कड़ी कारवाई होनी चाहिए। साथ में पीड़ीत बच्चों के परिवार के लोग भी थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …