Breaking News

मस्तिष्क ज्वर, दिमागी बुखार एवं नवकी बीमारी पर कार्यशाला का आयोजन !

दरभंगा। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में पी0एच0ई0डी0 विभाग के द्वारा मस्तिष्क ज्वर, दिमागी बुखार एवं नवकी बीमारी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम इन बीमारियों के लक्ष्य मे बारे में बताया गया। इन बीमारियों में तेज बुखार आना एवं लगातार बुखार का बने रहना, शरीर में चमकी होना, दाँत पर दाँत बैठना, पूरे शरीर या किसी खास अंग में ऐंठन होना, बच्चे का सुस्त होना, बच्चे का बेहोश होना, चिउॅटी काटने पर शरीर में कोई हरकत नहीं होना हो सकता है। तत्पश्चात बताया गया कि मास्तिष्क ज्वर, दिमागी बुखार, नवकी बीमारी के बच्चों की पहचान होने पर क्या करना चाहिए। इसमें तेज बुखार होने पर पूरे शरीर को ताजे पानी से पोंछें एवं पंखा से हवा करें ताकि बुखार 100 से कम हो सके, पारासिटामोल की गोली अथवा सीरप मरीज को चिकित्सीय सलाह पर दें, यदि बच्चा बेहोश नहीं है तब साफ एवं पानी योग्य पानी में ओ0आर0एस0 का घोल बनाकर पिलायें, बेहोश, मिर्गी की अवस्था में बच्चा को छायादार एवं हवादार जगह पर लिटाएँ, बच्चे के शरीर से कपड़े हटा लें एवं गर्दन सीधा रखें, बच्चे को कम्बल या गर्म कपड़ों में न लपेटें, बच्चे का नाक बंद नहीं करें, बेहोशी, मुर्गी की अवस्था में बच्चे के मुँह से कुछ भी न दें। चूंकि यह दैविक प्रकोप नहीं है बल्कि अत्याधिक गर्मी एवं नमी के कारण होने वाली बीमारी है। अतः बच्चे के ईलाज में ओझा-गुणी में समय नष्ट न करें। उक्त बैठक में सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता पी0एच0ई0डी0 रामचन्द्र पाण्डेय, चिकित्सकगण, बाल विकास पदाधिकारी पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …