Breaking News

सीएए के विरोध में जाले में जुटी विशाल जनसभा, नये कानून को निरस्त करने की पुरजोर उठी मांग

दरभंगा/जाले: नागरिकता संशोधन बिल के ख़िलाफ़ सोमवार को जाले प्रखण्ड के बड़ी महुली ईदगाह सलाम चौक पर कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव प्रो. खादिम हुसैन के अध्यक्षता व प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सैय्यद तनवीर अहमद, भाकपा माले के देवेन्द्र साह के संचालन में देश बचाओ संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार बाबा साहब के द्वारा बनाये गए संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है । बाबा साहब नौ भाषा के जानकार थे,जिन्होंने संविधान को बहुत सोच समझ कर बनाया था। लेकिन भाजपा की सरकार उस संविधान के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है।

बेनीपट्टी से कांग्रेस विधायिका भावना झा ने कहा कि आज मंहगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी बढती जा रही है, उस पर सरकार का ध्यान आकर्षित नही हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या पर सरकार का ध्यान नही है बल्कि एनआरसी, एनपीआर व सीएए मे हिंदुस्तान की जनता को उलझा कर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति मे लगी हुई है। उन्होंने कहा कि काला कानून के आने से देश की अर्थव्यवस्था और कमजोर हो जाएगा।

पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने अपने संबोधन मे कहा कि भाजपा सरकार संविधान के साथ अनैतिक छेड़छाड़ कर रही है जिसे देश की आम आवाम पसंद नही करती है। भारत की नागरिकता की मूल शर्तों को ही बदल देने वाला यह विधेयक आज़ाद भारत के इतिहास में सबसे ज़्यादा निरंकुश और भेदभावकारी क़ानूनों में से एक है।

विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि यह विधेयक भारत के संविधान की आत्मा और उसके मूल ढाँचे का और भारतीय गणतंत्र के चरित्र का उल्लंघन करती है। यह संविधान की प्रस्तावना से ‘सेक्युलर’ शब्द को बाहर कर देने की चाल है। सीएए 2019 भारत के धार्मिक अल्पसंख्यकों के बड़े तबके, मुस्लिम समुदाय को बहिष्कृत करता है और उसे हाशिए पर धकेल देता है। आता करीम ने कहा कि भारत को तबाही फैलाने वाले नागरिकता संशोधन विधेयक व नागरिकता रजिस्टर को निरस्त करना होगा।

सभा को आईसा के जिलाध्यक्ष प्रिंस राज,आरके सहनी, ललन पासवान,मो..शहनवाज हुसैन,मो.निराले, उपप्रमुख डॉ.अब्दुल राजिक,फैयाज अहमद,तनवीर आलम,मो.कासिफ गुड्डू,मो.मुनम,जावेद अहमद गुड्डू,एजाज अनवर,अब्दुल माबूद,मो. रेयाज, रामनरेश चौधरी,पूर्व जिला पार्षद लालबाबू यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …