Breaking News

प्रत्येक वार्ड में एक स्कूल क्वारंटाइन भवन में होगा तब्दील

दरभंगा : राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बीच राज्य के बाहर रह रहे लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों को लौट रहे है। बाहर से आये सभी व्यक्तियों को 15 दिनों तक होम क्वारंटाइन किया जायेगा। उन्हें अपने घर में क्वारंटाइन करने में दिक्कतें न हो इसके लिए गाँव के स्कूल को ही क्वारंटाइन भवन के रूप में उपयोग किया जायेगा।

जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करके सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जन प्रतिनिधियों एवं स्कूल के शिक्षक के माध्यम से क्वारंटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सभी सामान्य मरीजों को डी.एम.सी.एच. रेफर कर दिया जा रहा है। जिसके चलते डी.एम.सी.एच. में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसलिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सख्त हिदायत दिया गया है कि वे पी.एच.सी. में ही मरीजों की चिकित्सा करेंगे। कोरोना के लक्षण की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर ही एम्बुलेंस से डी.एम.सी.एच. लाया जायेगा।


सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को 24 घंटे राउड द क्लॉक डॉक्टरों का रोस्टर बनाने को कहा गया है। इसके लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 04-04 गाड़ियाँ तैयार रखी जायेगी। किसी गाँव से कोरोना के लक्षण वाले मरीज की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम उस गाँव में जायेगी और उसका इलाज करेगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …