Breaking News

डोर टू डोर सर्वेक्षण आज, बाहर से आये लोगों की सूचनाएं की जायेगी संग्रहित

दरभंगा : कोरोना वायरस के फैलने के बाद पिछले 15 दिनों के बीच जो भी व्यक्ति बाहर से आये है। उक्त सभी व्यक्तियों का आज एक दिनी सर्वेक्षण होगा। सर्वेक्षण का कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निदेशन में आशा कार्यकर्ता द्वारा किया जायेगा।


नगर निगम क्षेत्र में वार्ड पार्षद/निगम कर्मी के माध्यम से लोगों का सर्वेक्षण किया जायेगा। आज सबुह सभी आशा कार्यकर्ता/कर्मी आवंटित गाँव/वार्डों में घर-घर जाकर राज्य के बाहर से आये व्यक्तियों का सर्वेक्षण करेगी एवं एक फोर्मेंट में सूचनाएँ संग्रहित की जायेगी। यह सर्वेक्षण ऐहितियात के तौर पर किया जा रहा है। ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को पूर्ण रूपेण रोका जा सके।

फाइल फोटो


सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/थाना प्रभारी को कल का सर्वेक्षण का अनुश्रवण करने को भी कहा गया है ताकि किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की स्थिति नहीं उत्पन्न हो।

Format pg 1
Format pg 2


जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अगला कुछ हफ्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभी कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के कार्य के सिवा अन्य कोई कार्य नहीं होगा। कहा कि अभी आपदा का समय है। आपदा की इस घड़ी में जो अधिकारी/कर्मी उल्लेखनीय कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …