Breaking News

दरभंगा डीएम की अपील – घबरायें नहीं, बाहर से आने वाले सभी लोगों की हो रही स्क्रीनिंग

दरभंगा : विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला के विभिन्न गांवों के लोग इस बात से काफी भयभीत हैं कि दूसरे राज्यों से संक्रमित लोग उनके गांवों में आ गए हैं।

इस बाबत ज़िला प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि इस मामलें में जिला प्रशासन काफी सजग है। कुछ दिनों से जिला में आने वाले लगभग सभी यात्रियों की गहन जांच स्टेशन पर की जा रही है।

जांच के क्रम में वही यात्रियों को उनके गांव के लिए छोड़ा जाता है जिनमें कोरोना (COVID-19) के लक्षण नहीं पाए जाते। संदिग्ध मरीजों को पूरी जांच हेतु isolation ward में रखा जा रहा है।

इसके अतिरिक्त आशा एवम ए0एन0एम0 के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण हेतु भी निदेशित किया गया है ताकि कोई भी संदिग्ध छुटे नही, और यह सर्वेक्षण कार्य आज से शुरू कर दिया जाएगा।

अतः आपसे अपील है कि संयम एवम विश्वास से जिला प्रशासन को अपना सहयोग दें।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …