दरभंगा/सिंहवाङा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 73वां स्थापना दिवस सिंहवाड़ा में आज हर्षोल्लास और उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर अभाविप के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश्वर पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन ही नहीं देश का उज्जवल भविष्य है। आज के युवाओं के चरित्र निर्माण का आधार है यह घने अंधेरे में आती रोशनी का किरण है यूहीं यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन नहीं है यहां कार्यकर्ता से लेकर पूर्णकालिक तक का सफर है।

श्री पाठक ने कहा कि परिषद केवल ज्ञान शील एकता की ही बात नहीं करता बल्कि शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षण कार्य में भी सहयोग करता है। चूकि परिषद के आधार स्वामी विवेकानंद है इस कारण परिषद कार्यकर्ताओं के आचरण की शुद्धता पर भी बल देता है एवं कार्यकर्ताओं में चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्रीय भावना को जागृत करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास बॉस ने की एवं उन्होंन कहा कि देश में आए प्राकृतिक विपदाओं के समय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र की सेवा में तन मन धन से लग जाते हैं। संगठन अपने कार्यकर्ताओं में अनुशासन की सीख देकर एक सभ्य समाज एवं नागरिक भी बनाता है।

मालूम हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 ईसवी को हुआ था। परिषद अपने स्थापना काल से सामाजिक और राष्ट्रीय कार्य में लगा हुआ है। चूकि आज का छात्र आज का नागरिक है यह परिषद का मानना है। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर सुमित आनंद रोहित मनीष समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !