Breaking News

आरोप :: बिरौल थानाध्यक्ष की मांग पर 15 हजार नहीं देने पर डेढ़ माह से प्रताड़ित टेंपो चालक, सन ऑफ मल्लाह ने एसडीओ से मिलकर की शिकायत

डेस्क : दरभंगा जिला के बिरौल थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा की अजब कारगुजारी उजागर हुई है। 23 मार्च को लॉकडाउन में सड़क पर आवश्यक काम से चल रहे टेंपु चालक को डेढ़ माह से प्रताड़ित करने का आरोप थानाध्यक्ष पर लगा है।

थानाध्यक्ष से भी मिले सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी

सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी पैसे लेकर पहुंचे थानाध्यक्ष के पास तो किशोर कुणाल झा ने कैमरे की बात बोल पैसे लेने से इंकार कर दिया। बड़ा सवाल थानाध्यक्ष पर उठ रहा है कि आखिर डेढ़ माह पहले जब्त टेंपो का चालान क्यों नहीं किया गया? और इतना ही नहीं इसकी सूचना थानाध्यक्ष द्वारा विभाग के वरीय अधिकारियों तक नहीं दिया गया। सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी टेंपो चालक की आपबीती सुन पहुंचे एसडीओ बिरौल के पास तब जाकर थानाध्यक्ष की करतूत सामने आई है। एसडीओ बिरौल को भी जब्त टेंपो की थानाध्यक्ष द्वारा कोई रिपोर्ट नहीं भेजा गया। सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी का कहना है कि पोल खुलता देख थानाध्यक्ष ने आनन-फानन में बैक डेट में इंट्री कर दी।

एसडीओ बिरौल से मिले मुकेश सहनी

मिली जानकारी के मुताबिक बिरौल थानाध्यक्ष द्वारा जब्त टेंपो सहरसा जिले के नाहर निवासी सुशील मुखिया का है। बिरौल थाना ने 23 मार्च को टेंपु पकड़ा था। उस दिन से लेकर 8 मई तक टेंपु चालक से बिरौल पुलिस ने पन्द्रह हजार रुपये की मांग करता रहा। आजिज होकर टेंपु चालक ने वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को आपबीती सुनाई। सन आफ मल्लाह ने अपने स्तर से इसकी छानबीन की पूरा मामला सामना आ गया। बिरौल पुलिस ने बैक डेट में वाहन जब्ती का सूची जारी कर दिया। बिरौल के एसडीओ ब्रज किशोर लाल ने इसकी पुष्टि की। 23 मार्च को बिरौल थाना द्वारा जारी किया गया पत्र बिरौल एसडीओ को नहीं मिला। डीएसपी दिलीप कुमार झा इस मामले मूक दर्शक बन मामले से अनजान बनते रहे।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …