Breaking News

एसएचओ धर्मशाला पर गाज गिरी।

unnamed (5)धर्मशाला (ब्यूरो): मकान खाली करवाने को लेकर हुई मारपीट मामले में एसएचओ धर्मशाला पर गाज गिरी है। अब उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। एसपी संजीव गांधी ने खबर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि बीते कल धर्मशाला के कोतबाली में मकान खाली करवाने को लेकर किराएदार पर हमला हुआ था, जिसकी जानकारी देने के बाद भी पुलिस देरी से घटनास्थल पर पहुंची थी। गौर रहे कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय में दिन-दहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला था । 16 साल से एक मकान में बतौर किराएदार रह रहे पंडित देवराज के परिवार पर मकान मालिक के गुंडों ने हमला कर दिया, क्योंकि मकान खाली करवाना चाहता था।

unnamed (4)शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उक्त व्यक्ति जालंधर से कुछ अन्य युवकों के साथ कोतवाली बाजार स्थित मथुरादास गली में अपने नाना के मकान में पहुंचा, वहां बतौर किराएदार रह रहे पंडित देवराज के बेटे को उसने एक कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा इस पर देवराज के बेटे ने हस्ताक्षर करने से मना किया और कहा कि उसके पिता आकर ही हस्ताक्षर करेंगे। इस पर जालंधर से आया लड़का अपने-अपने साथियों के साथ मकान के अंदर घुस गया और उसने देवराज के बेटे और बूढ़ी सास पर हमला कर दिया, उसके साथ आई युवकों ने गंडासे और खुखरी उनकी गर्दन पर रख दिए और घर का सामान बाहर फेंकने लगे। देवराज के बेटे ने जब इसकी सूचना फोन से अपनी मां को दी तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और फोन भी तोड़ दिया।

 

Check Also

मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध विभाग की जिम्मेदारी मंत्री मदन सहनी के …

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …