Breaking News

बिहार :: दरभंगा जंक्शन के बाद अब लहेरियासराय समेत 66 स्टेशनों पर मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा

डेस्क : समस्तीपुर रेल मंडल के प्रथम वाईफाई स्टेशन बनने के गौरव पाने वालें दरभंगा को जल्द ही एक और तौहफा मिलने जा रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत जल्द ही दरभंगा शहर के प्रशासनिक केंद्र और प्रमंडलीय मुख्यालय के तौर पर पहचाने जाने वाले लहेरियासराय पर यात्रियों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेंगी। रेलवे की योजना के बाद दरभंगा शहर के दोनों स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन की यात्रा से पहले प्लेटफार्म पर रेलवायर द्वारा मुहैया कराये जाने वाले इंटरनेट का आनंद मिलेगा। 

दरभंगा, लहेरियासराय के अलावा, हायाघाट, ककरघट्टी , टेकटार, तारसराई, मोहम्मदपुर और थलवारा पर भी जल्द ही रेलवे की वाईफाई सेवा देने की योजना हैं। इस को लेकर प्रारंभिक स्तर पर कार्य की शुरुआत रेलवे द्वारा की जा चुकी हैं।

रेलवे मंडल समस्तीपुर अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपने सारे महत्वपूर्ण स्टेशनों को वाईफाई से लैस करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत सहरसा, रक्सौल और सुगौली को हाल में ही वाईफाई की सुविधा प्रदान कर दी गई हैं। अगले चरण मे फरवरी तक, नरकटियागंज, लहेरियासराय, कमतौल, मोतिहारी कोर्ट , सकरी जंक्शन सहित 66 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा स्थापित कर दी जायेगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *