Breaking News

अखिलेश ने लोटन राम निषाद को हटाया, कश्यप की दी जिम्मेदारी

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम निषाद के भगवान राम को कल्पनिक बताने संबंधी बयान को गंभीरता से लिया है। पार्टी ने श्री निषाद को अध्यक्ष पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर राजपाल कश्यप को नया अध्यक्ष बना दिया है। श्री कश्यप वर्तमान में विधान परिषद सदस्य हैं।

इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आदेश जारी कर नए अध्यक्ष कश्यप से कहा है कि वह 15 दिन में नई कार्यकारिणी गठित करें। खास बात यह कि निषाद को इसी साल मार्च में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। श्री निषाद कई दिनों से जिलों में दौरा कर रहे थे। इसी सिलसिले में उन्होंने अयोध्या में राम के अस्तित्व को नकारते हुए कई सारी टिप्प्णियां कीं। असल में सपा में मौखिक तौर पर पार्टी पदाधिकारियों को बताया जा चुका है कि किसी भी देवी देवता व महापुरुषों के बारे में कोई भी टीका टिप्पणी न की जाए।

Check Also

गर्व :: सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय को नारी शक्ति सम्मान, बढ़ाया उन्नाव का मान

उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बज्म ए ख्वातीन सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था द्वारा फिरंगी महल, …

यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ चकरनगर इकाई द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु दिया गया ज्ञापन

डॉ एस बी एस चौहान की रिपोर्ट चकरनगर/इटावा। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक …

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

Trending Videos