Breaking News

अखिलेश ने लोटन राम निषाद को हटाया, कश्यप की दी जिम्मेदारी

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम निषाद के भगवान राम को कल्पनिक बताने संबंधी बयान को गंभीरता से लिया है। पार्टी ने श्री निषाद को अध्यक्ष पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर राजपाल कश्यप को नया अध्यक्ष बना दिया है। श्री कश्यप वर्तमान में विधान परिषद सदस्य हैं।

इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आदेश जारी कर नए अध्यक्ष कश्यप से कहा है कि वह 15 दिन में नई कार्यकारिणी गठित करें। खास बात यह कि निषाद को इसी साल मार्च में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। श्री निषाद कई दिनों से जिलों में दौरा कर रहे थे। इसी सिलसिले में उन्होंने अयोध्या में राम के अस्तित्व को नकारते हुए कई सारी टिप्प्णियां कीं। असल में सपा में मौखिक तौर पर पार्टी पदाधिकारियों को बताया जा चुका है कि किसी भी देवी देवता व महापुरुषों के बारे में कोई भी टीका टिप्पणी न की जाए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *