दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली ओपी अंतर्गत भठीयारीसराय, हनुमाननगर मुहल्लों में पुलिस के हंटर कुत्ते के सहारे छापामारी की गयी।

जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने के साथ-साथ स्व. राम स्वरूप महतो के पुत्र महेश महतो एवं कैलाश महतो की पत्नी सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि इस छापामारी में आॅफिसर च्वाईस के 750 एमएल के 1 बोतल में लगभग 50 एमएल एवं सिल टूटा हुआ, 375 एमएल के रॉयल स्टेग की बोतल में 100 एमएल विदेशी शराब एवं 85 पीस 300 एमएल के नेपाली शराब बरामद की गयी तथा गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !