Breaking News

मद्यनिषेध :: दरभंगा में जप्त बियर देशी विदेशी शराब का विनष्टीकरण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। समाहर्त्ता कौशल कुमार के आदेशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा जिले में विभिन्न तिथियों में जप्त की गई अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई 29 अप्रैल 2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा के परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान कुल 2111.600 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया, जिसमें देशी शराब 1494.3 लीटर, विदेशी शराब 412.3 लीटर, बीयर 54.5 लीटर एवं चुलाई शराब 150.4 लीटर शामिल है।

Advertisement

 

विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया दण्डाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, दरभंगा संजीत कुमार तथा सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार की उपस्थिति में निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

आम नागरिकों से जिला प्रशासन की अपील 

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून के पालन में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके।

 

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …