Breaking News

फसल कटनी को लेकर लॉकडाउन में कृषि यंत्रो के दुकानों को खोलने की मिली छूट

दरभंगा : कोविड -19 महामारी को देखते हुए देश भर में लॉक डाउन आदेश के परिधि से कृषि कार्य को मुक्त रखा गया है। अभी रबी फसल कटनी करने का समय है। फसल की कटनी समय पर नहीं होने पर फसल के बर्बाद हो जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

फसल कटनी एवं थ्रेसिंग करने में कृषि यंत्रो की आवश्यकता पड़ती है। इसी के दृष्टिगत जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने फसल कटनी में उपकरणों की आवश्यकता एवं पशु चारा के परिवहन एवं उपलब्धता को रेग्यूलेट करने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी, दरभंगा मोबाइल नंबर 9431818745 एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी, दरभंगा मो.नं.9430533734 को पास निर्गत करने हेतु प्राधिकृत किया गया है।

प्रतिकात्मक फोटो


जिलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि लॉक डाउन से कृषि कार्य वाधित नहीं होंगे। किसान सोशल डिस्टेसिंग नियम का पालन करते हुए फसल कटनी का कार्य करा सकते है।
बताया गया कि लॉक डाउन के चलते कृषि यंत्रों के आपूर्त्ति एवं बिक्री कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए राज्य आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कृषि यंत्रों के आपूर्त्तिकर्त्ता/बिक्रेताओं के प्रतिष्ठानों को भी कृषक हित में खोले जाने की छूट दी गई है। इस आदेश के जारी होने के बाद अब किसानों को सभी कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुगम हो जायेगी।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …