दरभंगा : कोविड -19 महामारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से 18 मार्च एवं उसके बाद जो भी लोग विदेश से यात्रा कर राज्य में या जिला में लौटे हैं, उन सभी व्यक्तियों की आइसोलेशन वार्ड में भर्त्ती कराकर जाँच कराई जायेगी। इसीलिए विदेश भ्रमण कर जो भी लोग जिला में आये हुए है, उन सभी लोगों की यात्रा वृतांत के आधार पर ट्रैकिंग की जा रही है। इसके लिए एक ट्रैकिंग एप भी विकसित किया गया है। इस एप में उक्त व्यक्ति के सभी ब्यौरो की प्रविष्टि की जा रही है। उन्हें 24 घंटे सर्विलांस पर रखा जा रहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य के बाहर से आये हुए लोगों को भी पहले स्क्रीनिंग की जायेगी। फिर उन्हें गाँव के स्कूल अथवा पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया जायेगा। अभी ऐसे कोई भी व्यक्ति अभी घर में जाकर नहीं रहेंगे। उन्हें अगले 14 दिनों तक घर के बाहर क्वारंटाइन में रहना होगा। उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में कही है।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर संस्थापित क्वारंटाइन के संचालन में पंचायत निधि से व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में पंचम वित्त की राशि उपलब्ध है। जो कोविड क्वारंटाइन भवन के संचालन में व्यय किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्डों में एक-एक कंट्रोल रूम चालू करने का भी निदेश दिया है। वहाँ कट्रोल रूम से संबंधित सभी लोगों को फोन करके उनकी स्थिति की जानकारी लेती रहनी होगी। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखेगे तो तुरंत उक्त व्यक्ति को वहाँ से निकालकर डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में लाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को विदेश दौरा कर लौटे सभी लोगों को अभियान चलाकर स्क्रीनिंग कराने को कहा है। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि 15 टीमें गठित कर दी गई है, जो घर-घर जाकर विदेश से लौटे सभी लोगों की स्क्रीनिंग करेगी।
बैठक में उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। कहा कि सड़कों पर यंत्र-तंत्र लोग घूमते नजर आते है। इनके मूवमेट को रोक देनी है। कहा कि राज्य के बाहर से अभी एक-दो दिनों तक अप्रवासी मजदूरों के जिला में आने कि संभावना हैं. कुछ लोग पैदल चलकर भी आ रहे है। उन सभी को पिकअप करके उनके गृह प्रखण्ड में भेज देनी है।
डीएम द्वारा बताया गया की राज्य की सीमाऐं सील कर दी गयी हैं. अब वहीं लोग आएंगे जो राज्य में प्रवेश कर चुके हैं. सभी थाना प्रभारी को कहा गया की लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराएं.
नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी से कहा है कि मुख्य सड़कों सहित ग्रामीण पथों पर लगातार गश्ती जारी रखी जायें। क्वारंटाइन भवन में सुरक्षा हेतु जवानों/चौकीदारों को तैनात कर दी जाये ताकि वहाँ रह रहे लोग सुरक्षित रहें एवं वहाँ से लोग भाग भी न सकें।
जिलाधिकारी ने कहा है कि कोविड – 19 महामारी से निपटने के लिए जिला मुख्यालय स्तर से विभिन्न कोषांगों के माध्यम से 24 घंटे अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति को कोरोना के संदर्भ में कोई जानकारी देनी हो अथवा प्राप्त करनी हो तो इन नम्बरों पर डायल कर सकते है।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष – 06272-245055
जिला होम क्वारंटाइन कोषांग – 06272-245385 एवं 06272-240078
आवश्यक वस्तु आपूर्त्ति कोषांग – 06272-245374 एवं मोबाईल नम्बर – 8544426113
कोविड श्रम कोषांग – 9931530301, 9122637673 एवं 8709654294
उक्त नम्बरों पर डायल करके आवश्यक सूचनाएँ प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग का टॉल फ्री नम्बर – 104 पर भी कोरोना के संदर्भ में सूचनाएँ दी जा सकती है।
वहीं डीएसओ एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा बताया गया की बाजार में सभी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक हैं. बाजार भाव भी स्थिर हैं.
इस बैठक में डीएम, सीटी एस पी, एडीएम, डीडीसी, डीपीआरओ, ओएसडी, डीईओ, डीएसओ, सदर एसडीओ, डीएचएम आदि उपश्थित थे. सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉनफेरेन्स के माध्यम से बैठक में भाग लिये.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !