Breaking News

वंडर एप द्वारा 44 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच, शीशो पश्चिमी पंचायत भवन में जांच शिविर

दरभंगा : सदर प्रखंड के शीशो पंचायत भवन मे शिविर लगाकर 44 गर्भवती मां का एएनसी संबंधी संपूर्ण जांच की गयी. साथ ही महिलाओं को दवा दी गयी.

इसके तहत चिकित्सक डॉ इम्खियाउद्दीन कमर ने महिलाओं के बीपी, शुगर, हिमोग्लोबीन व गर्भस्थ शिशु का परिक्षण किया. जांच के दौरान सभी महिलाओं की स्थिति सामान्य पायी गयी. संबंधित महिलाओं का जांच रिर्पोट सामान्य होने की बात बतायी गयी. वहीं सभी महिलाओं का डिटेल वंडर ऐप पर प्रवृष्ट की गयी. भविष्य में उन महिलाओं की चिकित्सीय संकट होने पर उसे तत्काल सदर पीएचसी में चिकित्सयीय सहायता प्रदान की जायेगी.

विदित हो कि वंडर एप के माध्यम से सदर पीएचसी में रेड अर्लट जारी हो जायेगा. उसके बाद संबंधित चिकित्सक व कर्मी सचेत हो जायेंगे. महिला मरीज के वहां आने पर तुरंत चिकित्सा प्रदान की जायेगी. समय से इलाज शुरू होने पर संबंधित महिलाओं की सफल उपचार हो सकेगा. इससे महिलाओं व गर्भस्थ शिशु की मृत्यु दर में कमी आयेगी.


स्वास्थ्य उपकेन्द्र शीशो पश्चिम को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में किया जायेगा विकसित
शिविर का उद्घाटन विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति सह नगर विधायक संजय सरावगी ने किया. स्वास्थ्य उपकेन्द्र शीशो पश्चिम को 15 दिनों के भीतर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूम में विकसित किया जायेगा. सेँटर के रूप में यहां मरीजों को ओपीडी की सुविधा मिलेगी.

रोजाना चिकित्सक ओपीडी समयनुसार मरीजों की चिकित्सा करेंगे. साथ ही यहां के आसपास के लोगों को गैर संचारी रोग संबंधी सभी जांच सुविधाये मुहैया करायी जायेगी. जांच के बाद संबंधित मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध करायी जायेगी. विधायक ने कहा कि इसके लिये उपकेन्द्र के भवन का जीर्णोद्धार किया जायेगा. उसके बाद जांच संबंधी उपकरण व दवा मुहैया करायी जायेगी. मौके पर मुखिया शमसे आलम खान, सरपंज अरमान खान, स्वास्थ्य प्रबंधक रेवती रमण, वीसीएम, रिजवान खान, शवरूण खातून एवं लेब टैक्नीशियन चन्द्रकांत चौधरी आदि मौजूद थे.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …