Breaking News

अपराधियो ने जलाया पोकलेन मशीन , ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी थी पोकलेन

timthumbबोकारो (रांची ब्यूरो) ::  बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित कोनार नदी के ऊपर बनवाये रहे 134 करोड़ रूपया लागत से ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन मशीन में अज्ञात अपराधियो ने आग लगा दी। जलाये गए पोकलेन मशीन की कीमत लगभग सत्तर लाख रूपया बताई जा रही है। घटना के वक्त पोकलेन मसीन के समीप चालक व उप चालक महजूद नहीं था। संध्या में लगभग सात बजे संध्या कार्य समाप्ति के बाद वे लोग पोकलेन मशीन को  खड़ी कर घर चले गए थे। घटना की जानकारी सुरक्षा में तैनात गार्ड को भी पता तब चला जब पोकलेन मशीन में आग लगाने के बाद अपराधी भाग चुके थे। डीवीसी की दमकल गाडी घटना स्थल पहुच कर पोकलेन में लगी आग को बुझाया।  इस सम्बन्ध में बीकेबी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद सिन्हा ने बताये की घटना की सुचना मिलते ही वे घटना स्थल पहुचे तबतक पोकलेन में आग लगाने वाले अपराधी भाग चुके थे।

घटना की सुचना बोकारो थर्मल पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जाँच कर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताये की कुछ दिन पूर्व ओवरब्रिज निर्माण हेतु डीवीसी की इस जमीन पर अतिकर्मन हटाव अभियान चलायी गयी थी सम्भवतः इसी से गुसाये कुछ अपराधी किस्म के लोगो अगलगी की इस घटना को अंजाम दिया हो । बता दे की डीवीसी के द्वारा लगभग दो किलोमीटर लम्बी एवं 60 फिट चौड़ी ओवरब्रिज निर्माण कार्य की निविदा राइट्स कंपनी को दी गयी थी तथा राइट्स कंपनी के देख रेख में बीकेबी कंपनी , डेको कंपनी एवं सुप्रीम कंपनी संयुक्त रूप से यहाँ ओवरब्रिज निर्माण का कार्य करवा रही है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …