गिद्धौर (रांची ब्यूरो): जिले के प्रतापपुर व गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में संघ के विधान सभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक की गई। गिद्धौर राजकीयकृत मध्य विद्यालय में पारा शिक्षकों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड के सभी शिक्षक उपस्थित हुए। उपस्थित शिक्षकों ने विधान सभा घेराव को लेकर 25 जुलाई को रांची जाने का निर्णय लिया। इसके लिए प्रखंड के पारा शिक्षक दोनों दिन सामूहिक अवकाश में रहेंगे। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने वर्ष 2015 में सरकार से हुई वार्ता में 25 प्रतिशत की वृद्धि की बात कही गई। साथ ही प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी किये जाने की बात कही गई। बैठक में अरशद आलम, रवींद्र दांगी, कैलाश राणा, मिथलेश राणा, पंकज राणा, फौदारी गंझु, पोखन राम, प्रभु यादव, राजेश नापित, राजेश दांगी, श्यामलाल दास, लखन साव, मुनेश्वर यादव, मुन्ना राणा, विजय दांगी, शिक्षिका रीता कुमारी, ममता कुमारी सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। वहीं प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विधालय परिसर में संघ के प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र यादव के अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के जिला प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सोनू उपस्थित थे। बैठक में आगामी 25 व 26 जुलाई को झारखण्ड विधान सभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में जाने का सभी ने निर्णय लिया। मौके पर प्रखंड के पारा षिक्षक भारी संख्या में उपस्थित थे।
Check Also
इतिहास रचेगा दरभंगा ! पहली बार दुनिया के नामी यूरोलॉजिस्ट एक मंच पर, होगी लाइव सर्जरी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिलांचल के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक …
मुहर्रम Alert :: जानिए दरभंगा में कब और कहाँ रहेगी बिजली गुल, पहले ही कर लें तैयारी
मुहर्रम 2026: दरभंगा के कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था को …
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, कहा- खामियां दूर करना और जवाबदेही तय करना सरकार की प्राथमिकता
पटना। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !