दरभंगा:- (राकेश कुमार सिंह) पिछले दिनों हरियाणा से बिहार आने के क्रम में यूपी के उन्नाव में बेनीपुर विधानसभा के मकरम पुर गांव निवासी अशोक चौधरी और उनकी पत्नी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया

उसके बाद उनका इकलौता पुत्र कृष्णा चौधरी अनाथ हो गया जिसकी खबर समाजसेवी विजय कुमार ठाकुर “गुड्डू” जी को लगी और उन्होंने एक मुहिम चलाकर लोगों से इस बच्चे की बचपन और भविष्य सुरक्षित करने के लिए अपनी ओर से सहायता देने का सोशल मीडिया से अपील किया जिसका सार्थक परिणाम सामने आया और इस क्रम में गुजरात से अशोक झा जी ने ₹11000 का चेक दुर्गापुर से रंजन झा जी

ने 1500 रुपए उसके अकाउंट में और मुंबई से रोशन कुमार यादव जी ने भी 1500 रुपए उस बच्चे के अकाउंट में डालकर मानवता की मिसाल पेश की है।
और बहुत सारे लोगों का लगातार समाजसेवी विजय कुमार ठाकुर गुड्डू जी के पास लगातार फोन आ रहा है और उस बच्चे की भरपूर मदद करने का आश्वासन दिया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !