दरभंगा : जिला में और 18 नये व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी लोग पूर्व से ही क्वारंटाइन केन्द्रों में ठहरे हुए हैं । इन लोगो के सैंपल की जांच में कोरोना पोजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा है कि कोरोना पोजिटिव सभी मरीजों को डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर समुचित चिकित्सा की जा रही है।
- मिथिला खादी का मौलागंज में भव्य शुभारंभ
- शंकर झा द्वारा लिखित ‘छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम और जेम पोर्टल से शासकीय क्रय’ पुस्तक का DGP ने किया विमोचन
- महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक
- HMV केमिस्ट्री क्लासेज दरभंगा का जलवा बरकरार
- 113 वां बिहार दिवस :: जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, रूपरेखा तय
उन्होंने कहा है कि जिला में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। इसमें एक अच्छी बात यह भी है कि इस जिला में और 12 मरीज कोरोना को हराने में सफल हुए हैं और होम क्वारंटीन में भेजे गये हैं ।
जिलाधिकारी ने कोरोना बीमारी से स्वस्थ हुए सभी व्यक्तियों एवं सभी चिकित्सकों / चिकित्सा कर्मियों को बधाई दिया है।
डी.एम.सी.एच. के आइसालेशन वार्ड के नोडल पदाधिकारी आर.आर. प्रभाकर द्वारा बताया गया है कि इस जिला में कोरोना बीमारी को हराकर स्वस्थ्य हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर अब 60 हो गई है। वहीं एक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या 51 है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !