Breaking News

अटल जयंती :: भारत रत्न वाजपेयी की भव्य प्रतिमा पटना में होगी स्थापित – सीएम नीतीश

डेस्क : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि भारत रत्न वाजपेयी की प्रतिमा पटना में स्थापित की जायेगी. साथ ही कहा कि हर साल राजकीय समारोह के रूप में अटल की जयंती मनायी जायेगी. 

जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर राजधानी स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पटना में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगायी जायेगी. प्रतिमा स्थापित करने के लिए जगह की तलाश की जा रही है.

साथ ही उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनायी जायेगी. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विजय चौधरी समेत कई गण्यमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद थे.

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *