पटना (संजय कुमार मुनचुन) : दवा व्यवसायी गुंजन खेमका हत्याकांड को लेकर राजधानी के व्यापारी वर्ग में जबरदस्त रोष व्याप्त है। खेमका को न्याय और उनके हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग को लेकर आज बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के आह्वान पर अलग अलग व्यापारी वर्ग को लोगों ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकाला। 
जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहे तक आयोजित कैंड मार्च में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह कैंडल मार्च में राजनीति करने नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर इसका समर्थन करने आए हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक है। नीतीश कुमार और सुशील मोदी अपराधियों के आगे नाक रगड़ रहे है।
व्यापारी वर्ग सपरिवार आक्रोशित है, ख़ौफ़ में है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्यमियों के साथ इस दुख की घड़ी में साथ है।उद्यमियों को डरने की जरुरत नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को अल्टिमेटम देते हुए कहा कि अगर जल्द ही गुंजन खेमका के बत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो राजद पूरे बिहार में आंदोलन करेगा।
वहीं बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने विभिन्न औद्योगिक, व्यवसायिक एवं घनी आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस पिकेट एवं रात्रि पुलिस गश्त की व्यवस्था की मांग की।

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के के अध्यक्ष केपीएस केसरी ने कहा कि आम लोगों में पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा करने और राज्य में अमन चैन कायम करने के लिए सभी जरीरी कदम उठाए जाएं।
मार्च में बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशऩ, महिला उद्योग संघ, बिहार प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच,रोटरी क्लब, बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन समेत विबिन्न व्यवसायों एवं स्थानीय क्षेत्रों से संबंधित 40 से भी अधिक सामाजिक एवं व्यवसायिक संगठनों के लोग शामिल हुए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !