दरभंगा : उप विकास आयुक्त-सह-वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग डॉ. कारी प्रसाद महतो की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के लिए कोविड 19 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए अपने-अपने विचार दिए गए।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
बैठक में बताया गया कि कोविड-19 को देखते हुए भीड़ एकत्रित करने से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन करने के बजाए सोशल मीडिया एवं डिजीटल माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। जिसमें दुध पैकेट पर मतदाता जागरूकता का संदेश, रसोई गैस सिलेण्डर पर मतदाता जागरूकता का स्टीकर, बैंक पर्ची के पावती रसीद, पोस्टर/बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाए। सभी मतदान केन्द्र पर मतदाता जागरूकता का बैनर लगवाया जाए। जन वितरण प्रणाली बिक्रेता, आशा, आँगनवाड़ी सेविका के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं स्वीप ऑईकॉन के मतदाता जागरूकता संदेश का प्रसारण ऑडियो विजुअल माध्यम से करवाया जाए। जीविका के पिको प्रोजेक्टर के माध्यम से सोशल डिस्टेसिंग को मेंटेन करते हुए मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार कराया जाए। मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए। बल्क मैसेज के माध्यम से प्रचार प्रसार करवाया जाए। मतदान तिथि के पूर्व प्रत्येक गांव में मतदाता आमंत्रण पत्र भेजवाया जाए। मतदान की अनिवार्यता पर ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई जाए।
बैठक में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्त्ता आलोक राज, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस.) अलका अम्रपाली एवं सहायक नोडल पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान संजय कुमार देव ‘‘कन्हैया, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शम्भू प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जीविका, सहायक निदेशक, सामाजिक सूरक्षा नेहा नूपुर उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !