Breaking News

बिहार :: अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर दरभंगा में धर्मसभा 25 को, हिन्दुओं को एकजुट करने में जुटे गोपालजी ठाकुर

बेनीपुर (गणपति मिश्र) : अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 25 नवम्बर को मेडिकल मैदान कपूर्री चौक में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित विराट धर्म सभा को सफल बनाने एवं अधिक लोगों के भागीदारी हेतु बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर ने आज दरभंगा जिले के प्रमुख मठ मंदिर में जनसम्पर्क कर साधु-संत, महंथो से मिलकर धर्म सभा कार्यक्रम में आने का न्योता दिए। 

वहीं बेनीपुर नगर परिषद में मंडल अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्वे के अधयक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें श्री ठाकुर ने कहा राम मंदिर का निर्माण करोड़ो हिन्दुओ की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए सभी हिन्दू एकजुट हो। राम मंदिर का निर्माण दुनिया का कोई ताकत रोक नहीं सकता। बेनीपुर क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग मोटर साइकिल, चार पहिया वाहनों से धर्म सभा में भाग लेंगे, इस क्षेत्र के महंथ अवध किसोर दास महाराज, ललित दास महाराज, विनोद दास, राम उदित दास महाराज (मौनी बाबा), फलहारी बाबा सहित कई साधु-संत, मंदिर के पुजारी भी भाग लेंगे। बैठक में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष रामपोदारथ ठाकुर, मंडल अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्वे, बेनीपुर पश्चिमी अध्यक्ष संतोष झा, बेनीपुर पूर्बी अध्यक्ष राधेश्याम झा, युवा जिला मंत्री प्रवीण झा, मुनीन्द्र यादव, नटवर झा, बैद्यनाथ यादव, बलदेव झा, पवन महतो, चंदन मिश्र, महेंद्र झा, सुदिस्ट नारायण यादव, चुनचुन झा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *