दरभंगा : बरही हाट में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटित घटना को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा झूठी तस्वीर लगाकर पुलिस द्वारा एक पक्ष के लोगों को बेरहमी से पिटाई करने तथा घायल व्यक्तियों को इलाज कराने से रोकने से संबंधित अफवाह सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा बाबू राम ने कहा कि केवटी प्रखंड के बरही की घटना में पुलिस के द्वारा किसी पक्ष के किसी व्यक्ति की भी पिटाई नहीं की गई है, न ही किसी घायल व्यक्ति को इलाज कराने से रोका जा रहा है।
- बरही की घटना को लेकर फैलाई जा रही है अफवाह
- पुलिस के द्वारा किसी की पिटाई नहीं की गई है – एसएसपी
- इलाज न कराने देने की बात भी झूठी है-एसएसपी

असामाजिक तत्वों द्वारा झूठी तस्वीर लगाकर सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाई जा रही है। साइबर क्राइम डिटेक्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

अफवाह फैलाने वाले जल्द ही कानून के गिरफ्त में होंगे तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !