Breaking News

बिहार :: मोबाईल दुकानदार को मारी गोली, सूबे में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी…

picsart_12-04-09-24-44-300x200दरभंगा : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला दरभंगा से है जहाँ दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य पथ पर विशनपुर थाना क्षेत्र के रक्सी पुल के समीप शनिवार की देर रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने दुकान बंद कर घर जा रहे मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसका इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। आज सुबह तक जख्मी की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक डिलाही निवासी शमशाद अली खां का पुत्र मो. नौशाद अली खां (35) विशुनपुर स्थित मोबाइल काॅर्नर दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। साथ में मित्र शंभू प्रसाद था। इसी बीच दुकान के समीप ही यामाहा बाइक सवार तीन अपराधी पीछा करते हुए रक्सी पुल के समीप आए और मो. नौशाद के सीने में गोली मारकर भाग निकले।

जख्मी नौशाद ने बताया कि यामाहा सवार तीन अपराधियों में एक विशनपुर थाना क्षेत्र के नरसारा गांव निवासी मो. तारा है। उससे पहले से कोई दुश्मनी नहीं है।
एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …