चकरनगर/इटावा (डॉ एस बी एस चौहान की रिपोर्ट) : हम अगर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना की बात करें तो यह योजना कई मायने में सही है और अधिक से अधिक धार देना समय की मांग है। बेटी को गर्भ में ही मार देने की गंदी प्रथा ने शुरू से ही भारत के लिंग अनुपात पर खासा असर डाला है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विशेष व्याख्यान करते हुए भागवताचार्य डॉक्टर ब्रह्मा कुमार मिश्र ने बड़ी ही रुचि और सारगर्भित धर्मार्थ शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष बल दिया और उपस्थित भक्त जनों से विनती भी की कि बेटी की सुरक्षा बेटी को संस्कारी बनाना यह हम सब का प्रथम दायित्व है।

कार्यक्रम हाकिम बाबा की गुफा गौहानी पर कई दिनों से अनवरत चल रहा है यहां पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन महंत श्री श्री 1008 संजय दास जी के द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का अथकनीय सहयोग है।

कथावाचक के रूप में भगवताचार्य डॉक्टर ब्रह्म कुमार मिश्र ने श्रीमद् भागवत कथा, पौराणिक कथाओं का विवेचन करते हुए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को संस्कारित करो” पर विशेष बल देते हुए उपस्थित भक्तजनों से अनुरोध भी किया। भगताचार्य श्री मिश्र ने क्षेत्र में कुछ बेटियों के भी नाम का उल्लेख किया तीन बेटियों ने जनपद-देश- विदेश में भी नाम रोशन किया है इसलिए बेटी सदैव अनुकरणीय है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !