Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / IAS प्रमोशन :: तनय सुल्तानिया, अभिलाषा शर्मा समेत 9 आईएएस अफसरों को प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट…

IAS प्रमोशन :: तनय सुल्तानिया, अभिलाषा शर्मा समेत 9 आईएएस अफसरों को प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट…

Advertisement

डेस्क : बिहार के 9 सीनियर आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिला है. विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक तनय सुल्तानिया, अभिलाषा शर्मा, तरनजीत सिंह, विशाल राज सहित अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं.

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार तनय सुल्तानिया को दरभंगा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है.

Tanay Sultania DDC Darbhanga

वहीं नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नगर आयुक्त के तौर पर तरनजीत सिंह को पदास्थापित किया गया है. विशाल राज को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद मधुबनी बनाए गए हैं.

Polytechnic Guru Darbhanga

जिला परिषद जमुई के उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी की आरिफ हसन को जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी विवेक मैत्रेय को दी गई है. कैमूर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद कुमार गौरव को बनाया गया है.

Notification

योगेश कुमार सागर को बक्सर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बनाए गए हैं. जहाँ अनिल कुमार को जिला परिषद पश्चिम चंपारण बेतिया का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है और अभिलाषा शर्मा को खगड़िया जिला परिषद के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है.

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …