डेस्क : कोरोनावायरस (corona virus) को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है. भारत और बिहार सरकार जहां महामारी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है वहीं कोरोना वायरस के संकट के मद्देनजर में बिहार में लगातार मंत्री, जनप्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आर्थिक मदद देने के लिए सरकार के समक्ष आगे आ रहे हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसी कड़ी में दरभंगा डीडीसी कारी प्रसाद महतो ने 5100 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister Relief Fund) और प्रधानमंत्री राहत कोष (Prime Minister Relief Fund) में भी 5100 रूपए की राशि जमा कराई है.

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार से पीएम राहत कोष में राशि जमा करने वाले व दरभंगा से सीएम राहत कोष में राशि जमा करने वाले पहले अधिकारी दरभंगा डीडीसी कारी प्रसाद महतो हैं जिन्होंने यह शुरुआत की है.

बता दें कि बिहार में आईपीएस अफसरों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में तकरीबन 10 लाख रुपये की राशि दान की है. बिहार पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वैश्विक महामारी कोविड-19 के संकट को देखते हुए पुलिस अफसरों ने मदद किया है. उनकी ओर से सीएम राहत कोष में कुल 965900 रुपये की बड़ी राशि जमा की गई है.
बिहार में पुलिस सेवा के पदाधिकारियों ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की अपील के बाद 85 आईपीएस अफसरों ने 5 हजार या उससे अधिक की राशि और 47 सीनियर आईपीएस अफसरों ने 10 हजार या उससे अधिक की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न निगमों की अोर से 40 करोड़ रुपए से अधिक राशि का योगदान किया गया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में २० करोड़ रुपए की राशि दी।
बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने 5.27 करोड़, बिहार राज्य शैक्षणिक अाधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड ने 3 करोड़, बिहार पुलिस भवन निर्माण निम लिमटेड ने 2.5 करोड़, बिहार राज्य मेडिकल सरिवसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड ने 10 करोड़ का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लए सौंपा। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ की राज्य इकाई की अोर से 5 लाख रुपए का योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए किया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !