Breaking News

आवश्यक वस्तुओं के आवागमन हेतु वाहन पास अब एसडीओ करेंगे जारी

जरूर देखें डीएम का ये वीडियो संदेश

दरभंगा : कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु देशभर में जारी लॉक डाउन के अवसर पर सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं का आवागमन बनाए रखने एवं अन्य अनिवार्य सेवाओं को जारी रखने हेतु वाहन / कर्मी का पास निर्गत करने हेतु सभी एसडीओ को प्राधिकृत किया गया है.

जिलाधिकारी द्वारा पूर्ब निर्गत आदेश को संशोधित करते हुए नया आदेश जारी कर दिया गया है. इसके तहत जिला पास कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपुर द्वारा अत्यंत अनिवार्य सेवाओं के लिये पूर्ब की तरह जिला स्तर पर पास निर्गत किया जायेगा जबकि सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नगर निगम एवं बाजार समिति क्षेत्र में आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं से संबन्धित वाहनों एवं कर्मियों को पास निर्गत किया जायेगा.

अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर को बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र के लिए एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल को बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के लिए पास निर्गत करने हेतु प्राधिकृत किया गया है।

मालूम हो कि लॉक डाउन लागू होने के बाद जिलाधिकारी, दरभंगा द्वारा पूर्ब में नगर आयुक्त, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, दरभंगा जिला को पास निर्गत करने हेतु प्राधिकृत किया गया था।


राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए पूर्व में निर्गत आदेशों को विलोपित करते हुए नया आदेश जारी किया गया है जो तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा.

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …