डेस्क : बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा मनकचौरी गाछी से एक युवक का शव बरामद किया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक युवक लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा का रहने वाला है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक के पेट व पैर पर कई जगह चाकू से वार किया गया है। घटना की जानकारी तब मिली जब कुछ लोग शुक्रवार की सुबह गाछी गए।

मृत युवक अभंडा का रहने वाला मोहम्मद लालबाबू का पुत्र मोहम्मद फिरदौस आजम (24) बताया जाता है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अनोज कुमार बहादुरपुर थानाध्यक्ष व लहेरियासराय थानाध्यक्ष के अलावा दर्जनभर पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने लाश मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !