Breaking News

बिहार : रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना मिला शव।

IMG-20170120-WA0030लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड के ऐजनी पंचायत के जानपुर ग्राम में गुरूवार की देर रात एक 30 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गयी। घटना बड़हिया पुलिस अंचल अन्तर्गत वीरूपुर थानाक्षेत्र की है। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिलते ही लखीसराय एसडीपीओ पंकज कुमार, बड़हिया सर्किल इंस्पेक्टर कुंदन कुमार तथा वीरूपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व लोगों से पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह महिला सुलोचना देवी का शव उसके अर्द्घनिर्मित मकान में पाया गया। उसका पति गणेश चेन्नई में मजदूरी करता है, जबकि पांच बच्चों(2 लड़का, 3 लड़की) के साथ महिला गांव में रहती थी। पुलिस के अनुसार उसके सिर पर गंड़ासे(लोहे के कत्ते) से वार किया गया था।

गांव की महिलाओं ने वस्त्र और शरीर की स्थिति देख दुष्कर्म की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो पाने की बात कही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि महिला के देवर प्रकाश महतों के लिखित आवेदन पर वीरूपुर थाना कांड संख्या 02/17 के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इस निर्मम हत्याकांड को लेकर पूरे जानपुर गांव में शोक व भय का माहौल व्याप्त है।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …