Breaking News

बिहार :: एलियन जैसे अद्भुत बच्चे का जन्म, डॉक्टरों के बीच हड़कंप

alien-300x250पटना : शनिवार को पालीगंज हॉस्पिटल में एक अजीब बच्चे ने जन्म लिया जो दिखने में बिल्कुल एलियन जैसा था, हॉस्पिटल के डॉक्टर और अस्पताल के सभी लोग ऐसे बच्चे को देखकर हैरान रह गए। इस बच्चे के हॉस्पिटल में जन्म लेते ही डॉक्टरों के बीच हड़कंप मच गया। बच्चे की शक्ल आम बच्चों की तरह नहीं थी, जन्म के बाद मां भी अपने बच्चे को गोद में लेने से डर रही थी।

घटना पटना के पालीगंज हॉस्पिटल की है जहां एक महिला ने एक एलियन जैसे बच्चे को जन्म दिया। महिला पालीगंज के आजिम नगर कॉलनी की रहने वाली है। शनिवार की सुबह आठ बजे बच्चे ने जन्म लिया और ठीक तीन दिनों बाद उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने पहले ही कहा था कि ऐसे बच्चे ज्यादा दिन जीवित नहीं रहते, जन्म के बाद माता-पिता उसे लेकर घर आ गए थे। एलियन जैसे विचित्र बच्चे के जन्म की खबर मिलने के बाद पूरे शहर और दूर गांव के लोग भी उसे देखने आ रहे थे। सोमवार को बच्चे की मौत हो गई, लेकिन देखने वाले उसकी एक झलक को आतुर थे।

महिला की डिलिवरी कराने वाली डॉक्टर का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हुआ। बच्चे के शरीर के उपर किराटिम लेयर होता है, जिससे बच्चे की त्वचा आक्सीजन नहीं ले पाती है।वहीं एक डॉक्टर ने इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि 10 लाख बच्चों में से कोई एक बच्चा ऐसा होता है।

शरीर के कई हिस्से थे अविकसित

बच्चे का रंग जहां हरा था, वहीं उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। उसका सिर भी पूर्ण रूप से विकसित नहीं था। बच्चे के शरीर के जहां कई हिस्से विकसित नहीं थे। बच्चे का मुंह काफी बड़ा था, लेकिन कानों का विकास नहीं हुआ था। आंखें भी पूरी तरह से नहीं बन पाई थी, जिसकी वजह से वो पूरी लाल दिखाई दे रहीं थी।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …