Breaking News

बिहार :: दरभंगा सहित 5 शहरों में होंगी महिला मेयर, राज्य सरकार का अहम फैसला

picsart_11-04-10-36-48-320x274दरभंगा/पटना : नगर निकाय चुनाव, 2017 में हर नगरपालिका के वार्डों के आरक्षण में बदलाव किया जा रहा है. नगरपालिका अधिनियम, 2007 के अनुसार इस बार 12 नगर निगमों में से  पांच के मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये जायेंगे. दरभंगा के मेयर का पद सामान्य वर्ग की महिला के खाते जाने की पूरी संभावना है. इसी तरह से भागलपुर नगर निगम के मेयर का पद अतिपिछड़ा वर्ग की महिला के लिए तथा बिहारशरीफ नगर निगम, आरा नगर निगम और पटना नगर निगम का मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के खाते में जाने की संभावना है.

अन्य नगर निगमों में मुजफ्फरपुर नगर निगम अति पिछड़ा वर्ग के खाते में, छपरा नगर निगम सामान्य वर्ग, पूर्णिया नगर निगम सामान्य वर्ग, कटिहार नगर निगम मेयर का पद सामान्य वर्ग, मुंगेर नगर निगम सामान्य वर्ग और बेगूसराय नगर निगम के मेयर का पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किया जायेगा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी नगर निकायों की जनसंख्या का आंकड़ा आने के बाद ही मेयर के पदों के लिए आरक्षण  निर्धारित किया जायेगा. जानकारों का मानना है कि हर नगर निकाय की जनसंख्या के जो आंकड़े हैं, उनके अनुसार इस बार पदों के आरक्षण का जो चक्र बदलेगा, उसमें सबसे पहले सभी नगर निकायों की जनसंख्या को अधिकतम से न्यूनतम के क्रम में सजाया जायेगा.उसके बाद आरक्षण की प्रावधान किया जायेगा. सबसे पहले 12 नगर निगमों में सबसे अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम का पद अन्य वर्ग के लिए आरक्षित होगा. उसके बाद अनुसूचित जाति, फिर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जायेगा. इसके बाद सामान्य वर्ग में अधिकतम जनसंख्यावाले निगम का पद महिला के लिए आरक्षित होगा. इसके बाद अनुसूचित जाति की महिला और पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया जायेगा.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …