Breaking News

बिहार :: एम के काॅलेज दरभंगा के नये प्राचार्य बने डा. रमेश यादव

picsart_11-30-04-05-54-328x246दरभंगा :डा. रमेश यादव महारानी कल्याणी महाविद्यालय के नये प्राचार्य बनाये गये हैं.इससे पूर्व डा. यादव आरके कालेज मधुबनी के प्राचार्य थे जहाँ से इनका तबादला तत्काल प्रभाव से एमके कालेज लहेरियासराय कर दिया गया है. वहीं डीआरबी कालेज समस्तीपुर के प्राचार्य डा. शंभू कुमार यादव का तबादला कर आरके कालेज मधुबनी के प्राचार्य के पद पर पदस्थापित किया गया है. उल्लेखनीय है कि कुलाधिपति व राज भवन के द्वारा जारी आदेश के आलोक में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरके कालेज के प्रिंसिपल डा. रमेश यादव का तबादला आदेश लनामिविवि के रजिस्ट्रार अजीत कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी कर दिया है.

img-20161122-wa0041विश्वविद्यालय प्रशासन ने डा. रमेश यादव को आदेश दिया है कि वे अपना प्रभार आरके कालेज के नए प्राचार्य डा. शंभू कुमार यादव को सौंपना सुनिश्चित करें. वहीं एमके कालेज लहेरियासराय के प्रभारी प्राचार्य डा. धीरेन्द्रनाथ मिश्रा को निर्देश दिया है कि वे अपना प्रभार एमके कालेज लहेरियासराय के नए प्राचार्य डा. रमेश यादव को सौंपना सुनिश्चित करें।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …