Breaking News

बिहार :: 27 जनवरी को प्रमंडल स्तरीय नि:शक्त एथलेटिक्स प्रतियोगिता का होगा आयोजन

PicsArt_01-20-06.16.50-300x200दरभंगा : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रमंडल स्तरीय नि:शक्त एथलेटिक्स प्रतियोगिता 27 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में होगी। इस प्रतियोगिता में अध्ययनरत या गैर-अध्ययनरत कोई भी 30 वर्ष तक के पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र की गणना 31.12.2016 से की जाएगी। अध्ययनरत खिलाड़ी योग्यता प्रमाण पत्र, उम्र प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष का अंक पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा विद्यालय प्रधान से अभिप्रमाणित दो फोटो के साथ भाग ले सकते हैं। वहीं गैर- अध्ययनरत खिलाड़ी योग्यता प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र, दो फोटो तथा सरपंच व पंचायत सचिव से उम्र संबंधी प्रमाण पत्र अभिप्रमाणित प्रति के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में दिव्यांग कोटि के शारीरिक दिव्यांग/मंद बुद्धि/दृष्टिहीन एवं मूक-बधिर खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय अपने खिलाड़ी को विद्यालय यात्रा व्यय, अल्पाहार, पोशाक की व्यवस्था विद्यालय क्रीड़ा मद या अन्यान्य मद से देय होगा।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …