Breaking News

बिहार : ग्राम रक्षा दल स्वयं सेवको के बिच टार्च का वितरण !

torch-05मधुबनी (अंधराठाढ़ी) : मरुकिया मठ महंत सिद्धि गिरी  ने रविवार को ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के बीच टोर्च का वितरण किया। स्थानीय थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस जवानों के साथ साथ कई गणमान्य सामाजिक राजनितिक लोग भी शामिल हुए। टोर्च वितरण विशेष अतिथि थाना प्रभारी रणजीत कुमार ,महंत सिद्धि गिरी और दयाराम यादव के हाथों संपन्न हुआ। थाना प्रभारी रणजीत कुमार ने इस मौके पर कहा की ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के उत्साह और समाजसेवा की भावना तारीफ के काबिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक वारदात और चोरी आदि की घटनाये रोकने में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों का सहयोग पुलिस के लिए वरदान साबित हो सकता है। उन्होंने सदस्यों से कहा  किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिबिधि नज़र आने पर तुरंत पुलिस को सुचना दे ताकि पुलिस त्वरित कार्यवाही कर सके। जरुरत परने पर पुलिस उनकी क़ानूनी मदद भी करेगी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए महंत सिद्धि गिरी ने ग्राम रक्षा दल के सहयोग और सहायता के लिए उनको धन्यवाद देते हुए कहा की उन्हें उम्मीद है की उनकी सहायता से अपराध को रोकने में मदद मिलेगी। ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के लिए सहयोग करके उन्हें अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है। उन्हें भरोषा है की वे अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों को अच्छे से निर्वहन करेंगें। मौके पर  रामानुज सिंह, भोला पासवान, मनीष, जयप्रकाश आदि दर्ज़नो लोग मौजूद थे। टोर्च पाने वाले सदस्यों में मरुकिया और सहुरिया के पंकज, नरेश, सतीश, छोटू, बिष्णु, उगन, नथुनी, काशी, जयप्रकाश, विजय और सगुनी आदि प्रमुख थे।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …