Breaking News

मिल गये लापता भाजपा नेता अनिल शर्मा, लहेरियासराय थाना पहुंचकर कहा – नहीं हुआ अपहरण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज निवासी भाजपा नेता अनिल शर्मा के लापता होने के मामले में पुलिस को बड़ी राहत मिली है। 23 तारीख से लापता बताए जा रहे अनिल शर्मा स्वयं लहेरियासराय थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कोई अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि पारिवारिक विवाद के कारण वे घर छोड़कर चले गए थे।

Advertisement

 

गौरतलब है कि अनिल शर्मा के लापता होने को लेकर उनके छोटे भाई अमित कुमार शर्मा के आवेदन पर लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आवेदन में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण की आशंका जताई गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और टेक्निकल सेल की मदद से उनके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया गया। हालांकि, मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस को जांच में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

 

सदर एसडीपीओ राजीव कुमार

 

इस संबंध में एसडीपीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार अनिल शर्मा की तलाश में जुटी हुई थी। मोबाइल लोकेशन बार-बार बदलने के संकेत मिल रहे थे। इसी दौरान परिजनों का उनसे संपर्क हुआ और अंततः आज वे स्वयं थाना पहुंचे।

 

 

एसडीपीओ ने बताया कि अनिल शर्मा ने अपने बयान में कहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण वे घर से चले गए थे और किसी प्रकार की अपहरण की घटना नहीं हुई है। उनके सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

 

Check Also

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …

दरभंगा में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख रुपये राजस्व मिलने की संभावना

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात 17 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 09 सामान्य एवं …