दरभंगा : बिशनपुर थानाक्षेत्र के रामपुरडीह गांव के रही बांध पर मंगलवार की सुबह एक 20/22 बर्षीय युवती का बोरा में बंद लाश बरामद हुई है। रामपुरडीह निवासी निरंजन सिंह के मुताबिक बाढ़ का पानी घटने के बाद गांव के लोग उस सड़क से होकर खेत देखने निकले थे।राहगीरों द्वारा बांध पर बोड़े में बंद लाश देखने की बात पुरे इलाके में जंगल में आग सरीखे फैल गई तथा लोगों का हुजूम बांध की ओर जूट गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विशनपुर थाना को दी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
घटनास्थल सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली पंचायत से सटा होने के कारण मौके पर पहुंचे विशनपुर थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी सिमरी थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव, बनौली के मुखिया त्रिवेणी सहनी व सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार को दी।
विशनपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि युवती का हाथ पैर नारियल के रस्सी से बंधा होने से प्रथम द्रष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। युवती के शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।शव की शिनाख्त के लिए सिंहवाड़ा व सिमरी थाना को भी लाश की तस्वीर उपलब्ध करा दी गई है।

बताते चलें कि जिस युवती की लाश बरामद हुई है उसकी उम्र 20/22 वर्ष के करीब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतिका भूरा रंग का समीज-सलवार पहने हुई है।उसके माथे पर सिंदूर लगे होने से लोग युवती के विवाहित होने का अनुमान लगा रहे हैं।वहीं, कुछ लोग इसे बलात्कार के बाद हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की बात कह रहे हैं।बनौली के मुखिया ने अपने पंचायत के किसी भी व्यक्ति की लाश नहीं होने की बात बताई।बहरहाल इस घटना से क्षेत्र के लोगों में तरह -तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।फिलहाल बिशनपुर थाना की पुलिस इसे हत्या कर लाश ठिकाने लगाने का मामला मान सभी बिन्दुओं पर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।वकौल पुलिस लाश की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद शीध्र हीं इस कांड का उदभेदन कर लिया जायेगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !