Breaking News

दरभंगा में सिर्फ भर्चुअल कोर्ट का होगा संचालन, कोरोना मरीज मिलने पर फिजिकल कोर्ट पर तत्काल रोक

दरभंगा : दरभंगा के एक न्यायिक पदाधिकारी कि रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पोजिटिव पाये जाने से न्यायालय प्रांगण में हडकंप मच गई है।अब 31 अगस्त तक सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य भर्चुअल संचालित होंगे।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार सिंह ने फिजिकल कोर्ट संचालन पर तत्काल रोक लगाते हुए बुधवार से सिर्फ भर्चुअल कोर्ट संचालन का आदेश जारी कर दिया है तथा उक्त आशय का नोटिस सभी संबंधित अदालतों एवं संस्थाओंं को निर्गत कर दिया है।

बताते चलें कि लॉक डाउन के बाबजूद आवश्यक न्यायिक कार्यों के निष्पादन के लिए फिजिकल एवं भर्चुअल कोर्ट संचालित किए जा रहे थे।नई ब्यवस्था के तहत अब 31 अगस्त तक सिर्फ भर्चुअल कोर्ट संचालित किए जायेंगे।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *