Breaking News

बिहार :: दरभंगा में बमबारी व फायरिंग के साथ भीषण डकैती, गोली लगने से दंपत्ति गंभीर रूप से जख्मी

दरभंगा : मनीगाछी थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में बीती रात डकैतों ने धाबा बोलकर गृहस्वामी को गोली मार दी। वहीं बम बिस्फोट में उनकी पत्नी भी घायल हो गई है। दोनों का ईलाज दरभंगा के आरबी मेमोरियल नर्सिंग होम में चल रहा है। 

ग्रामीणों के अनुसार अग्नेयास्त्र के बल पर डकैतों ने शंकर झा के घर पर धाबा बोल दिया। उस समय पति-पत्नी ही घर में थे। डकैतों ने लूट-पाट शुरू कर दी। इस क्रम में शोर होने पर ग्रामीणों ने डकैतों को घेर लिया। ग्रामीणों के जुट जाने से गृहस्वामी का हौसला भी बढ़ा और वे अकेले डकैतों से भिड़ गये। खुद को घिरा देख डकैत फायरिंग करने लगे और बमों का बिस्फोट किया। जिसमें गृहस्वामी की पत्नी भी घायल हो गई। गोलियों के चालन और बिस्फोट से गांव वाले पीछे हटे, तभी मौका देख कर डकैत भाग खड़े हुए। घटना के बाद नेहरा सहायक थाना के अधिकारी पहुंचे और सूचना देने पर एसएसपी और बेनीपुर एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और वहां छानबीन शुरू की। वहां से एसएसपी आरबी मेमोरियल अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों का बयान दर्ज किया। सनद रहे कि दो माह कवल भी इसी गांव में भीषण डकैती हुई थी, पर उसका उद्भेदन भी आज तक नहीं हुआ।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *