Breaking News

ब्राइट कोचिंग सेंटर का शुभारंभ हुआ।

प्रतापपुर (रांची ब्यूरो): प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर के समीप रविवार को ब्राइट कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक राजवल्लभ पाण्डेय ने विधिवत फीता काट व नारियल फोड़कर किया। वहीं उद्घाटन समारोह के मंच का संचालन सतीश कुमार पाण्डेय ने किया। मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि कोचिंग सेंटर का शुभारंभ एक सराहनीय कदम है। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े प्रतापपुर प्रखंड में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता थी। इसमें ब्राइट कोचिंग सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम को उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश पाण्डेय, भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार के अलावे रामाधार प्रसाद सिंह, केदार ठाकुर, शिक्षिका नूतन झा, रामजी पासवान, बिरेन्द्र प्रसाद ने भी संबोधित किया। जबकी सेंटर के संचालक अवध ठाकुर ने बताया कि सेंटर मे अष्टम, नवम व दशम कक्षा के सभी बिषयों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई कराई जाएगी। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …