Breaking News

डीएसपी ने किया सहस्त्र शिवलिंग का जलाभिषेक !

timthumbइटखोरी (रांची ब्यूरो): श्रावण मास के पहले सोमवारी को जिले के ऐतेहासीक भदुली नगरी स्थित सहस्त्र षिवलिंग मंदिर में डीएसपी पीताम्बर सिंह खैरवार सपत्निक व मेकान कंपनी के अधिकारियों के टीम के साथ कई बीजेपी नेता जलाभिषेक करने पहुंचे। साथ हीं माता भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किया। डीएसपी श्री सिंह ने कहा कि माता भद्रकाली के इास पावन भूमि पर अवस्थित 1008 शिवलिंगों वाला सहस्त्र षिवलिंग देश व दुनिया का दुर्लभ शिवलिंग में एक है। यहां एक हीं बार में 1008 शिवलिंग पर जलाभिषेक होता है। पूजा के उपरांत डीएसपी ने मंदिर परिसर में सावन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का भी जाजा लिया। इस दौरान इटखोरी थाना प्रभारी अशोक राम व मयुरहंड थाना प्रभारी शत्रुघन राम समेत अन्य शामिल थे।

मेकाॅन इंडिया कंपनी व उद्यसेग विभाग के अधिकारयिों के साथ जिला सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिरजु तिवारी, उदय दांगी व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष डा. मृत्युंजय सिंह भी सहस्त्र षिलिंग का सामुहिक रुप से जलाभिषेक किया। ज्ञात हो कि श्रावण मास के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती कि गई है ताकी यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कि परेशानी नहीं हो।

Check Also

बिहार पुलिस को सीएम नीतीश का आवश्यक दिशा निर्देश

    डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में …

मुहर्रम दसवीं पर श्री श्री 108 राम लक्ष्मण व्यायामशाला गायत्री मन्दिर बाकरगंज द्वारा अखाड़ियों को पिलाया गया शर्बत

    डेस्क। दसवीं मुहर्रम पर्व पर श्री श्री 108 राम लक्ष्मण व्यायामशाला गायत्री मन्दिर …

पर्दाफाश :: काजीम अंसारी ने की मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नृशंस हत्या, सफल उद्भेदन का दरभंगा पुलिस ने किया दावा

  सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि …