(चकरनगर/इटावा डॉ एस एस बी चौहान) समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन जन तक पहुॅचाने की मुहिम कार्यकर्ताओ द्वारा तेज कर दी गयी। आज वही चौथे दिन शनिवार को जनसंपर्क के दौरान समाजवादी छात्र नेता सुरजीत यादव के नेतृत्व में साइकिल सन्देश यात्रा निकाली गयी।उक्त यात्रा को प्रथम दिन जिलापंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था जिसके कल रविवार को पांचवा दिन पूरा करने के बाद समाप्त कर दिया जाएगा।
चकरनगर में साइकिल सन्देश के दौरान कार्यकर्ताओ ने गांव गांव घर घर जाकर जनसंपर्क कर समाजवादी संदेश पत्र वितरण कर लोगों को जागरूक किया।जिसमे क्षेत्र के प्रमुख गांव चकरनगर सहसों हनुमंतपुरा बदनपुरा सदुपुरा चंद्रहंसपुरा पसिया रानीपुरा सिरसा आदि गांवों में संदेश पत्र वितरण कर लोगों को जागरूक करने का काम पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया। सुरजीत यादव ने वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं पर अत्याचार हो रहे बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं तहसील एवं थाने भ्रष्टाचार के अड्डा बने हुए हैं। गरीब मजदूर एवं किसानों का शोषण हो रहा है।और सरकार कुंभकरण की नींद ले रही है।उक्त यात्रा में हाकिम चक चेयरमैन भरथना ,गौरव जैन ,मंजीत यादव, अनुज यादव, अजीत सिंह, उमेश यादव भानु ,पकंज, सागर ,नरेंद्र महात्मा, शिवम यादव, शशि,अंशुल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !