Breaking News

समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम कार्यकर्ताओं द्वारा जारी

(चकरनगर/इटावा डॉ एस एस बी चौहान) समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन जन तक पहुॅचाने की मुहिम कार्यकर्ताओ द्वारा तेज कर दी गयी। आज वही चौथे दिन शनिवार को जनसंपर्क के दौरान समाजवादी छात्र नेता सुरजीत यादव के नेतृत्व में साइकिल सन्देश यात्रा निकाली गयी।उक्त यात्रा को प्रथम दिन जिलापंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था जिसके कल रविवार को पांचवा दिन पूरा करने के बाद समाप्त कर दिया जाएगा।


चकरनगर में साइकिल सन्देश के  दौरान कार्यकर्ताओ ने गांव गांव घर घर जाकर जनसंपर्क कर समाजवादी संदेश पत्र वितरण कर लोगों को जागरूक किया।जिसमे क्षेत्र के प्रमुख गांव चकरनगर सहसों हनुमंतपुरा बदनपुरा सदुपुरा चंद्रहंसपुरा पसिया रानीपुरा सिरसा आदि गांवों में संदेश पत्र वितरण कर लोगों को जागरूक करने का काम पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया। सुरजीत यादव ने वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं पर अत्याचार हो रहे बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं तहसील एवं थाने भ्रष्टाचार के अड्डा बने हुए हैं। गरीब मजदूर एवं किसानों का शोषण हो रहा है।और सरकार कुंभकरण की नींद ले रही है।उक्त यात्रा में हाकिम चक चेयरमैन भरथना  ,गौरव जैन ,मंजीत यादव, अनुज यादव, अजीत सिंह, उमेश यादव भानु ,पकंज, सागर ,नरेंद्र महात्मा, शिवम यादव, शशि,अंशुल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *